रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ मे सादर आमंत्रण

आमंत्रण पत्र

अपार हर्ष के साथ विश्व रेड क्रॉस दिवस -2026 को आयोजित रक्तदान महायज्ञ में सभी का स्वागत करते हुए हम उत्साहित है। इस अवसर पर अपने साथ अपने युवा रक्तदाता साथियों को भी साथ लाएं जिनके साथ आप एक नयी उर्जा वाली जीवन की लकीर को उन लोगों के लिए और बड़ी कर सकें, जो रक्त की जरूरत के कारण विभिन्न अस्पताल में बीमार है, उनका जीवन सामान्य आपके रक्तदान से हो सकता है, आईये इस अवसर पर रक्तदान करें ताकि हर जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल सके। आईये आपका स्वागत है इस महायज्ञ में।

विश्व रेड क्रॉस 8 मई से जुड़े- United in Humanity

विश्व रेड क्रॉस दिवस 8 मई के प्रचार प्रसार हेतु एवं आम लोगों तक रेड क्रॉस की जानकारी हेतु प्रकाशित सामग्री

आईये 8 मई को रेड क्रॉस दिवस पर करें रक्तदान

रेड क्रॉस भवन, जमशेदपुर रक्तदान हेतु पोस्टर-बैनर

जमशेदपुर, 4 मई। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ का शुभारंभ रक्तदाताओं के रक्तदान के साथ होगा, जिसमें उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम श्री राजीव रंजन भी रक्तदाताओं के साथ रक्तदान करेंगे। इस अवसर पर रक्तदान शिविर के उद्घाटन में टाटा स्टील एवं निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक श्री कपिल मोदी, अनुमंडल पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष – रेड क्रॉस अर्णव मिश्रा, जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की सेक्रेटरी नलिनी राममूर्ति, रवीन दुग्गल सहित अनेकों गणमान्य इस अवसर पर शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ायेंगे। इस अवसर पर रेड क्रॉस के पेट्रन व कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता – श्रीमती मालती गुप्ता दम्पति रेड क्रॉस भवन में कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं के बीच अपने विवाह के 55वें वर्षगांठ को उत्साहपूर्वक मनायेंगे। शिविर के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में बढ़ती गर्मी के कारण रक्तदान शिविरों की संख्या नगण्य होने से जरुरतमंद मरीजों को रक्त की आपूर्ति में कठिनाई होने से बचाने के लिए इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदान होना आवश्यक है। उन्होने रक्तदाताओं से आग्रह किया है कि उन्हें लगातार मैसेज भेजे जा रहे हैं, पोस्टर पम्पलेट से लगातार यह संदेश दिये जा रहे हैं, जिस माध्यम से भी संदेश आप तक पहुंचे, उसे आप आधिकारिक संदेश माने और मानवता की सेवा में 8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस पर साकची डीसी रोड ऑफिस स्थित रेड क्रॉस भवन में रक्तदान को प्रेरित हों। 

आज का रेड क्रॉस समाचार – 27-04-2026

उद्योगपति दम्पति स्मिता-राज पारिख के संयोजन में 18 को मिली नयी रौशनी


जमशेदपुर, 27 अप्रैल। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से रेड क्रॉस का 816वां नेत्र शिविर आज नेत्र रोगियों के विदाई के साथ ही सम्पन्न हो गया। जाने माने समाजसेवी एवं उद्योगपति दम्पति स्मिता – राज पारिख के संयोजन में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी सहभागिता में हुए नेत्र शिविर से आज नेत्र रोगियों को विदाई के पूर्व नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा नेत्र रोगियों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की गयी, जिसके पश्चात रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मान सचिव विजय कुमार सिंह, कार्यकर्ता अशोक घोषाल, अशोक कुमार सिंह, हीरालाल ने नेत्र रोगियों को चश्मा पहनाया तथा दवा प्रदान किया, जिसके पश्चात नेत्र रोगी शिविर से विदा हुए, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि अत्याधिक गर्मी पड़ने के कारण आने वाले ढाई महीने तक नेत्र शिविर का आयोजन स्थगित रहेगा। 11 जुलाई से पुनः नेत्र शिविर का आयोजन शुरु होगा।


28 अप्रैल को राजेन्द्र विद्यालय में रक्तदान शिविर
जमशेदपुर, 27 अप्रैल। गर्मी में रक्त की बढ़ती जरूरत के देखते हुए 28 अप्रैल को शहर की 100 वर्ष पुरानी संस्था जो अपना शतकीय पारी इस वर्ष मना रही है, बिहार एसोसियेशन द्वारा अपने स्कूल प्रांगण राजेन्द्र विद्यालय, साकची में संस्थापक केएऩएस शर्मा की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान शिविर में युवाओं सहित अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं से रक्तदान का आग्रह किया गया है।


एसएसएस मेहता इंडस्ट्रीज का हेल्थ कैम्प 29 को एसिया भवन में
जमशेदपुर, 27 अप्रैल। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के साथ एसएसएस मेहता इंडस्ट्रीज लि. द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 29 अप्रैल 2026 को एसिया भवन, आदित्यपुर में किया जायेगा। शिविर में कम्पनी में कार्यरत कर्मियों सहित जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य जांच के पश्चात जरूरत के अनुसार उन्हें निशुल्क दवा वितरित किया जायेगा।

राजेन्द्र विद्यालय में रक्तदान शिविर

विश्व रेड क्रॉस दिवस 8 मई 2026

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति विश्व रेड क्रॉस दिवस का आयोजन रेड क्रॉस भवन, साकची में 8 मई 2026 को किया जा रहा है। इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक रक्तदाताओं से रक्तदान करने का आग्रह किया जा रहा है, ताकि गर्मी के समय में रक्त की बढ़ती जरूरतों को पूरा किया जा सके और रक्त के जरूरतमंद बीमार व्यक्ति के परिवार को इस गर्मी में अनावश्यक तकलीफ न उठानी पड़े। एक सभ्य समाज का यह उत्तरदायित्व है कि वो अपने समाज के कमजोर, लाचार, बीमार लोगों की मदद को हमेशा तत्पर रहे, जिस कड़ी में यह रक्तदान शिविर भी समाज के स्वस्थ लोगों को प्रेरित करता है कि आप आगे आइये और उन लोगों के लिए रक्तदान करें जो बीमार है और जिन्हें रक्त की आवश्यकता है। आपके रक्तदान से एक बीमार आदमी ही स्वस्थ नहीं होता, बल्कि एक परिवार और एक समाज भी और आपके इस एक पहल से राष्ट्र और मानवता सशक्त होती है।